उड़नतष्तरी बनाता है यह किसान !

January 18 2018

किसानों को अकसर निरक्षर या कम पढ़ा लिखा माना जाता है लेकिन आज किसान के बेटे और बेटियां ही सरकारी दफ्तरों, कृषि, खेल और इनोवेशन सहित हर एक क्षेत्र में झंडे गाड़ रहे हैं। हरियाणा के एक किसान के बेटे ने भी अपने हुनर का परचम लहराया है। आदमपुर कस्बे के कुलदीप ने एक ऐसी मशीन तैयार की है जिसको वो आसमान में उड़ा सकता है। कुलदीप ने इस फ्लाइंग मशीन को कड़ी मेहनत से बनाया है। यदि शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो कुलदीप बीटेक कर चुके हैं। उन्हें यह मशीन बनाने में पूरे तीन साल का समय लगा।

बाइक के इंजन का किया इस्तेमाल

इस मशीन को बनाने के लिए बाइक के इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग मशीन एक लिटर पेट्रोल में लगभग 12 मिनट तक आसमान में उड़ सकती है।

ढाई लाख की लागत में तैयार

इस उड़नतश्तरी को बनाने में ढाई लाख रूपये की लागत लगी। इस मशीन में लकड़ी का पंखा और छोटे टायर लगे हैं। इसके ऊपर पैराग्लाइडर लगाया है। इसी के साथ इसमें पांच लिटर क्षमता वाला तेल टैंक भी लगाया गया है। यह मशीन आसानी से 10,000 फीट तक उड़ान भर सकती है। कुलदीप अब इस मशीन को और बेहतर बनाने में लगे हैं। उनके पिता पेशे से एक किसान हैं।

सरकार से नहीं मिली मदद

इस प्रोजेक्ट में उनकी एक व्यक्ति ने मदद की है लेकिन सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट में उन्हें कोई सहायता नहीं मिली है। यदि किसान के बच्चे बिना किसी मदद और प्रशिक्षण के ऐसे यंत्र बना सकते हैं तो सोचिए यदि सरकार द्वारा उनको थोड़ा भी प्रोत्साहन दिया जाए तो किसानों के बच्चे बहुत कुछ कर सकते हैं।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

Source: Krishi Jagran