National Water Award for Dr. Sinha of Agriculture University

March 01 2019

This content is currently available only in Hindi language.

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर के मृदा एवं जल अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. जितेन्द्र सिन्हा को भारत सरकार के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2018 से सम्मानित किया है। डॉ. सिन्हा को जल संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान, आविष्कार अथवा नवीन तकनीक अनुकूलन श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया एवं 1.50 लाख रुपये नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। 25 फरवरी 2018 को नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह 2018 में केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने डॉ. सिन्हा को जल संरक्षण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

स्रोत: Nai Dunia