Farmers have waited for the whole day, no money in the account

February 23 2019

This content is currently available only in Hindi language.

जिले के एक लाख 80 हजार किसान अपने खाते में रुपए आने का इंतजार करते रहे लेकिन उनको राशि नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा था कि आज से यह राशि डालना शुरू हो जाएगी। लेकिन जिले के एक भी किसान को खाते में राशि नहीं पहुंची है। ऐसा में किसानों मे निराशा है। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि राशि जिले में अब अलग दिन पहुंचेगी। इधर किसानों को इस बात से भी निराशा है क्योंकि शनिवार और रविवार को बैंक में अवकाश है। ऐसे में अब सोमवार का ही इंतजार करना होगा।

किसानों को कर्ज माफी के संबंध में अपने खाते में राशि आने का इंतजार था। भले ही यह खाते में आने वाली राशि उनको नहीं मिले लेकिन उन्हें यह विश्वास हो जाता है कि उनका कर्ज माफ हो गया है। इसको लेकर किसान सुबह से ही इंतजार कर रहे थे कि उनको मोबाइल पर मैसेज आएंगे और उनके खाते में राशि जमा हो जाएगी। दिन भर इंतजार किया गया फिर भी खाते में राशि नहीं पहुंची। ऐसी स्थिति में किसानों में निराशा है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि अब आगामी 2 दिन तक और किसानों का इंतजार करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि जिले में 25 फरवरी से औपचारिक रूप से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। जिसके तहत प्रभारी मंत्री से लेकर अन्य मंत्री यहां पहुंच कर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस तरह से कहीं न कहीं इस मामले में किसानों को देरी होगी। इधर कृषि विभाग के उप संचालक एस जमरे ने बताया कि हमें खाते में राशि डालने के मामले में 25 फरवरी बताई गई है। सहकारी बैंक की राशि अपेक्स बैंक को दी जाएगी और वहां से सीधे किसानों के खाते में राशि दी जाएगी। इस तरह की हमें उम्मीद है। फिलहाल हम भी आगामी आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

स्रोत: Nai Dunia