मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों के लिए खेतों में आवारा पशुओं से छुटकारा पाने के लिए जिलाधिकारियों को दिए यह निर्देश

January 08 2019

योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि आगामी 10 जनवरी को प्रदेश के सभी आवारा गायों को गो-संरक्षण केंद्र में पहुँचाने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला अधिकारियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा है कि गो -संरक्षण केंद्रों में पशुओं के चारे, पानी और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाये। जहाँ पर चहारदीवारी नहीं है बहां फेंसिंग की व्यवस्था की जाये। और इन केंद्रों में पशुओं की देखरेख करने वालों की पूरी व्यवस्था की जाये।योगी ने कहा कि आवारा पशुओं के मालिकों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाये। गो-संरक्षण केंद्र से अपने पशु को छुड़ाने के लिए आने वालों से आर्थिक दंड वसूला जाये। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बेसहारा और आवारा पशु जहाँ नगरीय क्षेत्रों में दुर्घटनाओं का कारण बनते है, बहीं ग्रामीण क्षेत्रो में ये फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।

योगी ने जिला अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी गो-संरक्षण केंद्रों में गोवंश का रख-रखाव भली-भांति हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकायों में कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के लिए वित्तीय बर्ष 2017-18 में 60 करोड़ रूपये तथा वित्तीय 2018 -19 में निर्माण कार्य हेतु 95 करोड़ रूपये तथा भूसे चारे आदि के लिए 23.5 करोड़ रूपये कि व्यवस्था वजट के जरिये की गई है।

उन्होंने कहा है कि इस धनराशि का शीघ्रता से इसके उदेश्य के लिए उपयोग किया जाये|

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

स्रोत: Kisan Khabar