धान खरीदी केंद्रों में गड़बड़ी पर की जा रही कार्रवाई

January 08 2019

कलेक्टर किरण कौशल द्वारा जिले के 110 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी कार्यो के निरीक्षण के लिए राजस्व विभाग और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है। कलेक्टर के निर्देश पर टीम द्वारा धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण की जा रही है और गडबड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है।डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार पोयाम ने बताया कि निरीक्षण टीम द्वारा धान खरीदी केंद्र तरौद, बरही, सांकरा (क), घोघोपुरी और कनेरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान की मात्रा में गड़बड़ी पाई गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद द्वारा उक्त धान खरीदी केंद्रों के समिति प्रबंधकों को नोटिस जारी की जा रही है। डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि निरीक्षण टीम द्वारा धान खरीदी केंद्र कचांदुर में निरीक्षण करने पर 128 क्विंटल धान अधिक खरीदी करना पाया गया। इस पर धान जब्ती की कार्रवाई और संबंधित के विरूद्घ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पोयाम ने बताया कि निरीक्षण टीम द्वारा ग्राम पंचायत परसदा के व्यापारी अजीराम से 13 क्विंटल अवैध धान और ग्राम पंचायत तेलीटोला के व्यापारी ईश्वरलाल से 13.5 क्िवटल अवैध धान भी मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया।

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

स्रोत: Nai Dunia