अब छत पर उगाएं अनार, अमरूद और नींबू, सेहत बनाने के साथ लाखों कमाने का मौका भी

January 29 2019

घर की छत पर सब्जियां उगाने का चलन पुराना हो गया है, अब आप छत पर फल भी उगा सकते हैं। आप अमरूद, अनार, नींबू, किन्नू और फालसा समेत कई फल छत पर उगा सकते हैं। इससे आप मोटी रकम कमा सकते हैं। यानी आप इस छत का इस्तेमाल अपनी इनकम के लिए कर सकते हैं। इस पर आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, रहमान खेड़ा स्थित केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (सीआईएसएच) के वैज्ञानिकाें ने छत पर फलों का बगीचा बनाने का सफल प्रयोग किया है। अब वे लोगों को इसका प्रशिक्षण देने के साथ ही बगीचा तैयार करने में मदद भी कर रहे हैं।

गमलों और पाॅलीबैग का करें इस्तेमाल

सीआईएसएच के निदेशक डाॅक्टर एस राजन बताते हैं, जिन पाैधों में दूसरे साल ही फल आने लगते हैं उन्हें छत पर गमलों में लगाया जा सकता है। इनकी जड़े कम फैलती हैं और इनमें अधिक पानी की जरूरत भी नहीं पड़ती है। पाॅलीबैग में फलदार पौधे लगाए जा सकते हैं। इसके लिए 25-50 सेंटीमीटर गहराई व व्यास के 400 गज के पाॅलीबैग का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें अमरूद, नींबू, किन्नू, अनार और बेर की कई किस्में उगाई जा सकती है।

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

स्रोत: Money Bhaskar