20 lakh ton Rice Purchaesd in the state

February 06 2019

This content is currently available only in Hindi language.

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्दुमन सिंह तोमर ने बताया है कि प्रदेश में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान की 20 लाख मीट्रिक टन से अधिक रिकार्ड खरीदी की गई है। इसके एवज में 3 लाख 61 हजार 690 किसानों के बैंक खातों में 3634 करोड़ 69 लाख रूपये की राशि जमा कराई गई है। इस वर्ष की गई धान की खरीदी पिछले 6 वर्षों में सर्वाधिक है।

राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए प्रदेश में 951 केन्द्र बनाये गये। नागरिक आपूर्ति निगम और मार्कफेड द्वारा इन केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक काँटों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया गया। श्री तोमर ने बताया कि किसानों से की गई खरीदी के एवज में 1750 रूपये प्रति क्विंटल के मान से भुगतान की राशि जस्ट-इन-टाइमÓ साफ्टवेयर के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में जमा कराई गई।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

स्रोत: Krishak Jagat