This content is currently available only in Hindi language.
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने 14 फरवरी को लोहिया चौक महासमुंद में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि 11 प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं। इसमें वादे मुताबिक दो वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र दिया जाए। किसानों का दाना-दाना धान समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाए, इसे कानूनी दर्जा मिले। जो व्यापारी समर्थन मूल्य से कम में खरीदी करें उन पर कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व श्रीधर चंद्राकर, प्रान्तीय संचालक मंडल के वरिष्ठ सदस्य अनिल दुबे, ईश्वर साहू, परसराम ध्रुव, अलखराम साहू सहित क्षेत्रीय किसान नेता करेंगे। सभा के अंत में मुख्यमंत्री के नाम मांग-पत्र जिलाधीश महासमुंद को सौंपा जाएगा।
- राजस्व विभाग में किसानों के जितने भी प्रकरण लंबित हैं, प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण एक माह में किया जाए।
- चुनावी राजनीति के कारण धान खरीदी केन्द्रों में समय-सीमा पर समुचित खरीदी नहीं हो पाई। धान खरीदी मार्च माह तक की जाए।
-बीमित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि फसल नुकसानी के आधार पर अविलम्ब दिया जाए।
-राज्य में पूर्ण शराब बंदी के लिये शीघ्र ही नीति लागू की जाए।
- 50 वर्ष से अधिक उम्र के समस्त किसानों को 5000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाए।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|
स्रोत: Nai Dunia