Update Details

4234-paddy-rice-155.jpg
Posted by Apni Kethi
2019-02-20 16:20:22

Basmati rice price decreased

This content is currently available only in Hindi language.

बासमती धान मंडी भाव हरियाणा

सिरसा में डीपी 1401 (Basmati paddy) का रेट 3427 और पीबी का भाव 3021 रुपए रहा। टोहाना में बासमती 1121 3630 रुपए बिका तथा 1201 का भाव 3315 रुपए रहा। कैथल मंडी में बासमती 1121 3580 रुपए बिका। रतिया में डीपी 1401 का रेट 3431 रुपए रहा तो पीबी 1 3011 रुपए बिका। नरवाना में बासमती 1121 3580 और कैथल में 3590 रुपए बिका। फतेहाबाद में बासमती 1121 3650, डीपी 1401 3450 और पीबी 1 3051 रुपए बिका। चीका में बासमती 1121 का भाव 3650 रुपए रहा तो जींद में यह 3635 रुपए बिका। उकलाना में बासमती 1121 3590 रुपए बिका।

बासमती धान मंडी भाव पंजाब

पंजाब के तरनतारन में बासमती 1121 (Basmati paddy) कंबाइन वाला 3580 रुपए तक और हाथ से निकाला धान 3691 रुपए तक बिका। मंडी कोटकपूरा में बामसती 1121 का भाव 3795 रुपए दर्ज किया गया। मध्‍यप्रदेश की डबरा मंडी में बासमती 1121 3500, पूसा 1509 3200 और सुगंध 2575 रुपए बिका। नई दिल्‍ली की नरेला मंडी में बासमती 1121 3621, पूसा 1509 3300 और सुगंध 2731 रुपए बिका।

बासमती धान मंडी भाव उत्‍तर प्रदेश

खैर मंडी में बासमती 1121 (Basmati paddy) 3550, पूसा 1509 3250, डीपी 2950 और सुगंध 2600 रुपए बिका। जहांगीराबद में बासमती 1121 3450, पूसा 1509 3220 और सुगंध 2650 रुपए बिका। मैनपुरी में बासमती 1121 3100, पूसा 1509 3150, और सुगंध 2400 रुपए बिका। दिबई में बासमती 1121 3300, पूसा 1509 3250, सुगंध 2631 और शरबती 2025 रुपए बिका।

स्रोत: Info Patrika