sunita-devi-hin-img

सुनीता देवी

(हस्तशिल्प)

जानिए, कैसे एक गतिशील माँ-बेटी की जोड़ी अपने दस्तकारी फुलकारी उत्पादों की ओर लोगों को आकर्षित कर रही है

हमारे भारतीय समाज में, शुरू से ही पुरूषों को परिवार के लिए आजीविका कमाने वाले और परिवार के लिए मुख्य सदस्य के रूप में माना जाता है। दूसरी ओर, महिलाओं को गृहणी माना जाता है जो परिवार की सभी कामों जैसे (कपड़े साफ करने, भोजन, घर की सफाई आदि) को समय पर परिवार के सदस्यों को उपलब्ध करवाने की जिम्मेदार है। खैर, इन प्रवृत्तियों को पहले निभाया जाता था लेकिन वर्तमान में नहीं। आज कई महिलायें समाज के लिए प्रेरणा के रूप में सामने आई हैं और अपने परिवार के लिए पुरूष और महिला दोनों की भूमिका निभा रही हैं और दुनिया को पलट रही हैं।

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के एक छोटे से गांव (चनारथल खुरद) से दो ऐसी महिलायें अपने गांव से 10 महिलाओं का नेतृत्व करके स्वंय के सफल फुलकारी व्यवसाय को चला रही हैं। महिलाओं की यह जोड़ी मां-बेटी की है। जो व्यापार के हर काम को बहुत ही आसानी से प्रबंधित करती हैं। इस ग्रुप की मुखिया सुनीता देवी (मां) और बेअंत शर्मा (बेटी) हैं। बेअंत एक सक्रिय, युवा और संवादक सदस्य के रूप में है, जो हर मंच पर ग्रुप का प्रतिनिधित्व करती है।

1996 में सुनीता जी के पति की मृत्यु हो गई और परिवार के लिए यह बहुत दुखद स्थिति थी, तब से परिवार के सदस्यों को जीवित रहना मुश्किल हो गया, लेकिन धीरे-धीरे सुनीता जी और उनके बच्चे इस सदमे से बाहर हुए और धीरे-धीरे अपनी ज़िंदगी को सुचारू रूप से आसान बनाया। उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया और आज इस अवस्था तक पहुंचने के लिए कई बाधाएं पार की।

आंगनवाड़ी ने स्थानीय स्तर पर उस गांव की महिलाओं की मदद करने के लिए 2012 में सैल्फ हैल्प ग्रुप बनाया और सुनीता जी की बेटियां इस सैल्फ हैल्प ग्रुप की मैंबर थीं। वे फुलकारी, सूट, दुपट्टा, शॉल और जैकेट के हर टुकड़े पर इतनी मेहनत से काम करती थीं लेकिन वे अपने द्वारा बनाये गये उत्पादों की सही कीमत नहीं पा रही थीं। कुछ भी ठीक से प्रबंधित नहीं था। इसलिए एक मीटिंग में बेअंत शर्मा ने अपनी और अन्य महिलाओं की समस्याओं को व्यक्त किया, उसके बाद 2017 में दो ग्रुप बनाए गए – श्री गुरू अर्जन देव सैल्फ हैल्प ग्रुप और देवी अन्नपूर्णा ग्रुप। सुनीता जी को श्री गुरू अर्जन देव सैल्फ हैल्प ग्रुप की मुखिया बनाया गया और बेअंत ग्रुप की प्रतिनिधि थीं। वैसे यह एक ग्रुप का प्रयास था लेकिन ग्रुप को बनाने में बेअंत की इच्छा शक्ति और सुनीता जी की अपनी बेटी को समर्थन की ताकत है और जब प्यार और कौशल एक साथ काम करते हैं तो एक उत्तम रचना के होने की उम्मीद होती है।

इससे पहले आर्थिक संकट के कारण बेअंत और अन्य बच्चों को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी लेकिन अब चीज़ें अच्छी हो रही हैं। बेअंत और अन्य लड़कियां अपनी पढ़ाई जारी रखने की योजना बना रही हैं। बेअंत ने पंजाबी यूनिवर्सिटी से BA प्राइवेट करने की योजना बनाई है।

सुनीता जी के परिवार में कुल छ: सदस्य हैं, चार बेटियां, एक बेटा और वे स्वंय। पुत्र कांट्रेक्ट के आधार पर गुजरात में होंडा सिटी में काम कर रहा है और बेटियां ग्रुप को चलाने में अपनी माता का साथ दे रही हैं। बेअंत इनमें से काफी सक्रिय है और विभिन्न सम्मेलन और प्रदर्शनियों में अपने ग्रुप का प्रतिनिधित्व करती हैं। अब, सुनीता जी और बेअंत ग्राहकों से जुड़े हुए हैं और वे अपने उत्पादों को ग्राहकों को बेचते हैं और उत्पादिन वस्तुओं का सही मूल्य प्राप्त करते हैं। बेअंत एक युवा लड़की है और वर्तमान के मंडीकरण प्रवृत्तियों के बारे में अच्छे से जानती हैं और उनका अनुसरण करती हैं। उसने ग्रुप के नाम पर विज़िटिंग कार्ड बनाया है और व्हाट्स एप् के माध्यम से सभी ग्राहकों से जुड़ी हुई हैं। इस समूह द्वारा बनाए गए दस्तकारी उत्पाद वास्तव में बहुत ही सुंदर, अनूठे और गुणवत्ता में बेहतरीन हैं। वे कच्चे माल को सरहिंद से खरीदते हैं और फुलकारी सूट, दुपट्टा, की-रिंगज़, बुक मारकर्ज़, शॉल, जैकेट और अन्य घर के सजावटी उत्पादों को निर्माण करते हैं। भविष्य में वे रचनात्मक डिज़ाइनों के साथ अधिक फुलकारी उत्पादों का निर्माण करने की योजना बना रहे हैं।

मां बेटी दोनों द्वारा संदेश
एक औरत में सब कुछ करने की क्षमता होती है, यह सब अंदरूनी शक्ति और दृढ़ संकल्प पर है। तो कभी भी खुद को कम मत समझें और हमेशा अपने कौशल को स्वंय के लिए उपयोगी बनाने की कोशिश करें। एक चीज़ जो महिला को मजबूत करती है वह है शिक्षा। दुनिया की वर्तमान स्थिति से अपडेट और जागरूक होने के लिए हर महिला को अपनी शिक्षा का पूरा अध्ययन करना चाहिए।