गाय- ठंडे मौसम की शुरुआत के समय गाय को विशेष देखभाल को जरूरत होती है। गीले क्षेत्रों में जानवरों कप रखने से बचें, साथ ही उनको आग के धुएं से बचाएं, जो गर्मी को प्रदान करने के लिए जलाई जाती है। नमी और धुएं से निमोनिया के रोगों की संभावना बढ़ जाती है।
सूअर- घास और बिस्तर को बदलना बहुत महत्वपूर्ण है न केवल यह सुनिश्चित करें कि यह सूअरों को गर्म रखता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि वह साफ़ और स्वस्थ है। पीने के गर्म पानी प्रदान करें।
मछली- ठंड के मौसम में मछली को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। तापमान की कमी से मछली का खाना कम हो जाता है क्योंकि मछली का पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है। इसलिए, तापमान के आधार पर भोजन की दर को 50 से 75 % कम करना जरूरी है। उचित मार्गदर्शन कि लिए विशेषज्ञ से परामर्श करें।
मुर्गी- कम तापमान से भोजन की मात्रा और ऑक्सीज़न की मांग अधिक होती है, इसके लिए जब मौसम ठंडा हो जाता है, तो चूज़े को भरपूर भोजन देना आवश्यक है क्योंकि उनके सरीर के तापमान को बनाये रखने के लिए अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है।