ICAR-IIHR ने विकसित की आम की नई हाइब्रिड, अर्का सुप्रभात (एच-14) किस्म
आई.सी.ए.आर-आई.आई.एच.आर. ने आम्रपाली (दशहरी x नीलम) x अर्का अनमोल (अल्फांसो x जनार्दन पसंद) के बीच एक नई डबल क्रॉस हाइब्रिड किस्म विकसित की है। यह एक मध्यम, नियमित और गुच्छेदार, उच्च उपज देने वाली (रोपण के 4 साल बाद 35-40 किग्रा/पौधा),
किस्म की विशेषताएं
फलों का वजन 240-250 ग्राम/फल
फलों का आकार अल्फांसो जैसा और गूदे का रंग आम्रपाली जैसा होता है
गहरी नारंगी फर्म पल्प
पल्प रिकवरी >70%
TSS >22°B,
एसिडिटी 0.12%
कैरोटेनॉयड्स 8.35mg/100g FW और फ्लेवोनोइड्स (9.91 mg/100g FW)
कमरे के तापमान पर शेल्फ लाइफ=8 से 10 दिन डिस्क्लेमर
आई.आई.एच.आर. ने एक आम की हाइब्रिड किस्म अर्का सुप्रभात जारी की है। अभी तक किसी भी नर्सरी को आपूर्ति के लिए लाइसेंस नहीं दिया गया है। वास्तविक गुणवत्ता वाली पौध सामग्री केवल आई.सी.ए.आर-आई.आई.एच.आर., बेंगलुरु से उपलब्ध होगी। अतः किसान और बाकि नागरिक संस्थान से अर्का सुप्रभात के ग्राफ्ट/रोपण सामग्री प्राप्त करने के लिए अपना मांग पत्र बुक कर सकते हैं।
यदि आप अर्का सुप्रभात की कलम/रोपण सामग्री मंगवाना चाहते हैं तो कृपया संपर्क करें :
नर्सरी यूनिट (फलों की फसल)
फोन नंबर: 080-23086100
एक्सटेंशन: 295 (सोमवार-शनिवार सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)
ई-मेल: nursery.iihr@icar.gov.in
director.iihr@icar.gov.in