विशेषज्ञ सलाहकार विवरण

idea99cow.jpg
द्वारा प्रकाशित किया गया था National Dairy Research Institute, Karnal
पंजाब
2020-09-14 14:15:54

पशुधन

  • गाय व भैंस को ताव में आने के 12 से 18 घंटे के अंदर गाभिन करवाने का उचित समय है। 
  • दुधारू पशुओं में थनैला रोग से बचाव के उपाय करें। 
  • पशुओं को आंत: परजीवी नाशक दवाई पशु- चिकित्स्क की सलाह अनुसार नियमित दें। 
  • बरसीम की बिजाई इस माह के अंतिम सप्ताह शुरू करें। 
  • बरसीम की पहली काट से अधिक चारा लेने के लिए सरसों की (चाईनीज कैबिज) किस्म या जई मिलाकर बिजाई करें। 
  • बरसीम के साथ राई घास मिलाकर बिजाई करने से हरे चारे की पोषकता व उपज में वृद्धि होती है। 
  • बरसीम फसल से अधिक उपज व लम्बी अवधि (मध्य जून) तक हरा चारा प्राप्त करने के लिए उन्नत किस्में BL-10, BL-22 व BL-42 की बिजाई करें। 
  • बरसीम की बिजाई नए खेत में करनी जो तो बीज को राईजोबियम कल्चर से उपचारित करने पर अधिक हरा चारा प्राप्त किया जा सकता है।  
  • बैल बनाने के लिए छह मास की आयु होने पर बछड़े को बधिया करवायें।