सुअरों की छूत वाली बीमारियों के सम्बन्धी जानकारी निम्नलिखत अनुसार है:
सुअरों की छूत वाली बीमारियों में से अहम चेचक की बीमारी।
यह बीमारी सुअरों में बहुत तेजी से फैलती है और विषाणु द्वारा होती है।
बीमारी के दौरान जानवरों में बुखार हो जाता है। पेट, कमर, टांगे और -मुंह पर दाने निकलने शुरू हो जाते हैं। जिनमें पानी भर जाता है और लाल भूरे रंग के दाने बन जाते हैं।
बीमारी की पहचान माता के दागों से हो जाती है।
जुएं बीमारियों को फैलाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
बीमारी आमतौर पर 2—3 सप्ताह में अपने आप ठीक हो जाती है परंतु पंजाब में स्वाइन फीवर और पोक्स की बीमारी के लिए कई बार -एक ही समय पर आ जाती है जिसकी पहचान जरूरी है।
बचाव के लिए बीमार जानवर को बाड़े के दूसरे जानवरों से अलग कर दें।