अद्यतन विवरण

6959-Mahindra_Tractors_(12th_Oct15).jpg
द्वारा प्रकाशित किया गया था अपनी खेती
2019-04-10 13:29:06

महिन्द्रा ने बनाये 30 लाख ट्रैक्टर

महिन्द्रा समूह की इकाई महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लि. ने मार्च 2019 तक 30 लाख ट्रैक्टर बना कर रिकार्ड कायम किया है। यह 3 मिलियन ट्रैक्टर्स बनाने वाला पहला भारतीय ट्रैक्टर निर्माता है और तीन दशकों से भारत का प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता बना हुआ है। इस उपलब्धि से भारतीय बाजार में महिन्द्रा की स्थिति और अधिक मजबूत हुई है। महिन्द्रा पहला भारतीय ट्रैक्टर निर्माता भी है जिसने वर्ष 2018-19 में 2,00,000 ट्रैक्टर्स तैयार किये थे, जो कि एक वित्त वर्ष में किसी भारतीय ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा किया गया अधिकतम निर्माण है। 30 लाख ट्रैक्टर की उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा भारत में ग्राहकों के लिए 'आपका आभार, 30 लाख बार' शीर्षक से 360 डिग्री अभियान चलाएगा। अभियान के माध्यम से महिन्द्रा, महिन्द्रा ब्रांडेड उत्पादों के नये और मौजूदा ग्राहकों के लिए विशेष उपभोक्ता ऑफर सेवा लाभ और वित्त ऑफर का विस्तार करेगा।

महिन्द्रा ट्रैक्टर की यात्रा

  • वर्ष 1963 में पहला ट्रैक्टर
  • वर्ष 2004 में 1 मिलियन ट्रैक्टर
  • वर्ष 2009 में सर्वाधिक बिक्री वाला ब्रांड
  • वर्ष 2013 में 2 मिलियन ट्रैक्टर
  • वर्ष 2019 में 3 मिलियन ट्रैक्टर

स्रोत: Krishak Jagat