आम जनता को सूचित किया जाता है कि पीएयू डॉ. जे.सी.बख्शी क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, अबोहर में वर्ष 2022-23 के लिए नींबू जाति के 2393 पौधों की सामान्य नीलामी 30.09.2022 दिन शुक्रवार को 11:30 बजे लाइब्रेरी रूम में की जाएगी। फलों की फसल किसी भी कार्य दिवस को निर्देशक की पूर्ण अनुमति लेकर देखी जा सकती है। सफल बोलीदाता को बोली की रकम का 14 राशि बोली की समाप्ति पर तथा शेष तीन समान किश्तों में 25 दिनों के अंतराल पर जमा करनी होगी। प्रत्येक बोलीदाता को नीलामी में शामिल होने से पहले 50,000/- रुपये (पचास हजार रुपये) जमा करने होंगे। यह बयाना राशि बोली के खत्म होने पर सफल बोलीदाता की कुल राशि से अलग राखी जाएगी और नीलामी की अंतिम किस्त पर यह बयाना राशि ऐडजस्ट की जाएगी। विश्वविद्यालय बिना कोई कारण बताए किसी भी बोलीदाता को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। अन्य शर्तें और प्रतिबंधों की घोषणा मौके पर ऐलान किये जाएंगे।
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय
डॉ. जे.सी. बख्शी क्षेत्रीय खोज केंद्र, अबोहर.