अद्यतन विवरण

9214-ਝੋਨੇ_ਦੀ_ਸਿੱਧੀ_ਬਿਜਾਈ_'ਤੇ_ਪ੍ਰਾਪਤ_ਕਰੋ_1500_ਰੁਪਏ_ਪ੍ਰੋਤਸਾਹਨ_ਰਾਸ਼ੀ_ਪ੍ਰਤੀ_ਏਕੜ.jpg
द्वारा प्रकाशित किया गया था पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना
2023-05-29 11:52:58

धान की सीधी बिजाई पर प्राप्त करें 1500 रूपये प्रोत्साहन राशि प्रति एकड़

  • पंजाब सरकार की तरफ से साल 2023-24 के दौरान धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को 1500/- रूपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

  • किसान भाई अपनी सहमति नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके दे सकते हैं Link-https://agrimachinerypb.com/home/DSR23Department

  • किसान लिंक खोल कर अपना आधार नंबर भरेंगे। खेती करने वाले किसान की निजी और बैंक से संबंधित जानकारी अनाज खरीद/ ई मंडीकरण पोर्टल में की गई रजिस्ट्रशन अनुसार ही दिखाई जा रही है।

  • उसके बाद किसान की तरफ से सिर्फ अपनी सीधी बिजाई के अधीन जो जमीन है उसेसे संबंधित जानकारी ही दी जानी है। उदाहरण के लिए- किसान की तरफ से जमीन का जिला/तहसील-सब तहसील/गांव/खेवट नंबर/खसरा नंबर और सीधी बिजाई के अधीन रकबे की जानकारी (कनाल/मरला या बीघा बिस्वा में)।

  • खेती करने वाले किसान अपनी दी गई जानकारी में 24 जून 2023 तक बदलाव कर सकते हैं।

  • धान की सीधी बिजाई की पहली जांच 26 जून से 15 जुलाई 2023 तक किसानों के खेतों में जा कर की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए किसान अपने ज़िले के खेतीबाड़ी अधिकारी के साथ सम्पर्क कर सकते है।