अद्यतन विवरण

247-sarson.jpg
द्वारा प्रकाशित किया गया था Apnikheti
2018-07-14 05:48:31

क्या आप सरसों के तेल के इन फायदों के बारे में जानते हैं?

सरसों के तेल का हम हर रोज़ प्रयोग करते हैं। पर सरसों का तेल हमारे लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होता है। सरसों के तेल के हमारे शरीर के लिए बहुत फायदे हैं।

मालिश: सरसों के तेल की मालिश करने से चरबी कम होती है और त्वचा में चमक और निखार आता है। इस तेल की मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां मज़बूत होती है। शरीर में चुस्ती और फुर्ती आती है। तेल की मालिश के निम्नलिखित लाभ हैं:

1. सरसों के तेल से पेट की मालिश करने से कब्ज़ दूर होती है।

2. सरसों के तेल में निम्बू का रस मिलाकर बालों में लगाने से जूएं (जूँ) नष्ट हो जाती है।

3. सिर में सरसों का तेल लगाने से बाल सफेद नहीं होते और नींद भी अच्छी आती है।

4. नहाने से पहले नाभि में सरसों का तेल लगाने से होंठ ख़राब नहीं होते।

5. शरीर के किसी हिस्से के जल जाने पर सरसों का तेल लगाने से छाले नहीं होते।

6. शरीर के कटे हुए भाग पर नहाने से पहले तेल लगाने से उस पर पानी नहीं जाता और इनफ़ेक्शन नहीं होती।

7. सिर की मालिश करने से व्यक्ति चुस्त रहता है और बुद्धि भी तेज़ होती है। आखों की रौशनी बढ़ती है।

8. तेल की मालिश करने से नसें खुश्क नहीं होती।

सावधानियां:

1. सरसों के तेल की मालिश करने के आधे घंटे बाद नहाना चाहिए।

2. घर के तेल का ही उपयोग करना चाहिए। क्योंकि बाहर से खरीदे हुए तेल में मिलावट की अधिक सम्भावना होती है।

3. बाहर से हमेशा सीलबंद तेल ही खरीदें।