अद्यतन विवरण

2829-Mentha.jpg
द्वारा प्रकाशित किया गया था अपनी खेती
2019-04-16 13:59:46

आधे एकड़ में मेंथा की खेती, कितने शकर्स की व्यवस्था, खाद कितना डालना होगा

आपको आधे एकड़ के लिए 100 किलोग्राम शकर्स की व्यवस्था करनी होगी। आप इसकी रोपाई जून में वर्षा आरम्भ होने के पूर्व करें।

  • लगाने के पूर्व शकर्स को 10-12 से.मी. लम्बाई के काट लें। लाइन से लाइन की दूरी 60 से.मी. रखें और 30 से.मी. दूरी पर शकर्स लगायें। शकर्स को भूमि में 2 से 5 से.मी. गहराई पर लगायें। खेत में नमी बनी रहे।
  • आधे एकड़ में आपको 10 किलो नत्रजन, 15 किलो फास्फोरस तथा 8 किलो पोटाश की आवश्यकता होगी, जिसे आप लगभग 22 किलो यूरिया, 94 किलो सुपरफास्फेट तथा 10 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश से दे सकते हैं।

स्रोत: Krishak Jagat