20 बकरे और 34 बकरियों, बकरी फार्म, गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना में 07.07.2022 को सुबह 10 बजे नीलाम किये जाएंगे। अधिकतम बोली लगाने वाले को नीलामी समाप्त होने के तुरंत बाद पूरी राशि जमा करवानी पड़ेगी। यदि 07.07.2022 को सरकारी छुट्टी हो जाए तो आगे की बोली सरकारी छुट्टी के बाद वाले दिन होगी और इसका कोई नोटिस अलग से जारी नहीं किया जाएगा। जानवरों की गिनती मौके पर बढ़ या कम हो सकती है। नीलामी की शर्तें मौके पर बताई जाएंगी और कमेटी का फैसला आखिरी होगा।