PAU advisory for vegetables and horticulture crops
सब्जियां- यह समय मुख्य मौसम की बिजाई के लिए अनुकूल है।
यह समय जड़ और पत्तेदार सब्जियां लगाने के लिए उपयुक्त है।
यह समय मटर की मुख्य मौसम की किस्में की बुबाई के लिए अनुकूल है।
प्याज़ की दोगली किस्म POH-1 और अन्य किस्में जैसे PRO-7, Punjab Naroya, PYO-1 and PWO-2 की बुबाई के लिए उपयुक्त समय है।
आलू के वायरस रोग से प्रभावित पौधें खेतों में से उखाड़ कर नष्ट कर दें।
आलू के आलू पर पिछेती झुलस रोग की रोकथाम के लिए Indofil M-45/Mass M-45/Markzeb/Antracol/Kavach @ 500 से 700 ग्राम या Copper Oxychloride 50 WP/Mark copper @ 750 से 1000 ग्राम प्रति एकड़ 250 से 350 लीटर पानी मिलाकर प्रति एकड़ बीमारी दिखाई देने से पहले छिड़काव करें। पांच अन्य छिड़काव 7 दिन के अंतराल से करें।
बाग़बानी- यह समय सदाबहार फलदार पौधें जैसे कि नींबू जाती, आम, अमरुद, पपीता, लीची, चीकू, आमला और बेल लगाने के लिए उपयुक्त समय है।
अमरूदों के बागों में रसायनिक खादों की दूसरी किश्त तौर पर यूरिया 500 ग्राम और 1250 ग्राम सिंगल सुपर फास्फेट और 750 ग्राम मयूरेट आफ पोटाश खाद प्रति पौधें डालें।
इस समय रबी के फसलें जैसे गेहूं, चारा, मटर और चने आदि के बागों में अंतरी फसल के तौर पर बुबाई की जा सकती है। दोनों का पानी का प्रबंध विभिन्न करें।
बेरी के बग़ीचे की छांव के नीचे 5.0 टन प्रति एकड़ के हिसाब से धान की पराली विछा दें।