विशेषज्ञ सलाहकार विवरण

idea99ornamentals_april.jpg
द्वारा प्रकाशित किया गया था पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना
पंजाब
2020-04-09 11:45:20

Expert advice for ornamental plants

पीएयू माहिरों की तरफ से सजावटी पौधों के लिए बताये गए सुझाव इस प्रकार हैं:

  • मौसमी फूल:- गर्मी के मौसमी फूल लगाने के लिए क्यारियां तैयार करें। जब गर्मी के मौसमी फूलों की पनीरी तैयार हो जाये तो इन्हें क्यारियों में लगाएं। पनीरी लगाने का काम शाम के समय ही करना चाहिए और उपरांत हल्का पानी दें। कॉस्मॉस, ग्लार्डिया, गोमफ्रीना, कोचिया और ज़ीनिया गर्मी के मुख्य मौसमी फूल हैं। चयन किये हुए गर्मी के मौसमी फूलों के पौधों से बीज इकठ्ठा करें। पूरी तरह सुखाने और साफ़ करने के बाद अगले मौसम के लिए संभाल लें। इस काम के लिए केवल सेहतमंद पौधों का चयन करें।
  • गुलदाउदी:- गुलदाउदी को पानी का ख़ास ध्यान रखें ताकि जुलाई में कलमें बनाई जा सके। यदि ज़रूरत हो तो टूसे तोड़ दें। इस तरह पौधों को नया फुटाव पड़ेगा। कुछ गुलदाउदी की किस्में इस महीने भी फूल दे देती हैं।
  • पके पौधे:- सजावटी वृक्ष, झाड़ियां और बेलों को समय पर पानी दें और उनके आस-पास उगे नदीन लगातार निकालते रहें। केली इस महीने जोबन पर होती हैं। इसलिए पौधों की वृद्धि करने के लिए पौधे छांट लें।
  • गुलाब: गुलाब के पौधे खिलने बंद हो जाते हैं, मुरझाए हुए फूल और जडूए तोड़ते रहें। समय पर की गई सिंचाई और गोड़ाई के ज़रिये पौधों को तंदरुस्त रखें ताकि आने वाले मौसम में यह बढ़िया फूल दें। देसी गुलाब के पौधों से सूखे और मरे हुए फूल तोड़ते रहें, इस तरह करने से नए फूल आने में वृद्धि होगी।
  • घास का मैदान: हरा भरा लान तैयार करने के लिए सिंचाई और घास की कटाई बहुत ज़रूरी है। फव्वारे के ज़रिये पानी देना घास के मैदान की सिंचाई का सही तरीका है जिससे घास का मैदान अधिक हरा भरा रहता है।
  • गमलों के पौधे: गमलों के पौधे इस महीने वृद्धि करना शुरू कर देंगे, नाज़ुक पौधों को सीधी धूप से बचाने के लिए उन्हें छाया में रखें।
  • गाँठ वाले पौधे:- इस महीने ग्लैडियोलस की गाँठ की पुटाई की जा सकती है। पुटाई के बाद सुखाकर, साफ़ करके छाया में सुखाने के बाद बोरी या क्रेटों में पैक करके 4° सेंटीग्रेड पर कोल्ड स्टोर में संभाल लें। गर्मी में फूल देने वाले गांठों वाले पौधे जैसे क्लेडिअम, फुटबाल लिली, रजनीगंधा के गांठें यदि मार्च में नहीं लगाई तो अब ज़रूर लगा दें। नरगिस की गांठों की इस महीने पुटाई की जा सकती है।
  • गेंदा:- पंजाब गेंदा नंबर 1 की पनीरी तैयार हो तो इसे खेत में लगा दें, उसके बाद हल्का पानी दें।