विशेषज्ञ सलाहकार विवरण

idea99Sweet_Potato.JPG
द्वारा प्रकाशित किया गया था भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
पंजाब
2023-06-06 10:56:47

Early blight disease in sweet potato

शकरकंद के पौधों में यह रोग फफूंद की वजह से फैलता है। इसकी फफूंद मौसम परिवर्तन के दौरान मौसम में अधिक नमी और उमस के कारण होती है। इस रोग के लगने पर पौधों की पत्तियों पर भूरे पीले रंग के धब्बे दिखाई देने लगते हैं। रोग के उग्र होने की स्थिति में इन धब्बों का आकार बढ़ जाता है और पौधे की पत्तियां सूखकर गिरने लगती हैं।

इस रोग की रोकथाम के लिए पौधों पर मैन्कोजेब या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड की उचित मात्रा का छिड़काव रोग दिखाई देने के बाद तुरंत कर देना चाहिए।