द्वारा प्रकाशित किया गया था पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना
पंजाब
2019-07-30 12:19:47
Advice on sugarcane crop for August month from PAU Experts'
गन्ने की फसल गिरने से रोकने के लिए अगस्त के आखिर तक फसल को बाँध दें। रेतीली और कल्लर ज़मीनों पर गन्ने में लोह तत्व की कमी आम तौर पर आ जाती है, जिसकी निशानियां नए पत्तों पर दिखाई देतीं हैं। नए पत्ते आम तौर पर पीले या सफेद नज़र आते हैं। इस तत्व की कमी 1% फैरस सल्फेट (1 किलो फेरस सल्फेट/100 लीटर पानी) का छिड़काव करने से पूरी की जा सकती है। हफ्ते के अंतराल पर 2-3 छिड़काव करें। विभिन प्रकार के छेदक और खासकर गुरदासपुरी छेदक से प्रभावित पौधे उखाड़ कर नष्ट कर दें। यह काम हफ्ते के अंतराल पर करते रहें तांकि छेदक फसल पर असर ना कर सकें। तना छेदक की रोकथाम के लिए मित्र कीट, ट्राईकोगरामा किलोनस 20,000 प्रति एकड़ के हिसाब से जुलाई से अक्तूबर तक दस दिन के अंतराल पर 10 से 12 बार खेत में छोड़ें। गन्ने के घोड़े (पायरिल्ला) की रोकथाम के लिए 600 मि.ली. क्लोरपाइरीफॉस 20 EC 400 लीटर पानी प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करें।