अद्यतन विवरण

3704-bael.jpg
द्वारा प्रकाशित किया गया था Apnikheti
2018-05-22 06:43:37

बेल के जूस के अनोखे फायदे

गर्मियों में राहत देने वाले कुछ मुख्य फलों में से एक है बेल। जिसे आयुर्वेद में गुणों की खान बताया गया है। यह सेहत के साथ साथ सौंदर्य को निखारने का काम भी करता है। ऊपर से कठोर बेल का अंदर का हिस्सा बहुत मुलायम और गुद्देदार होता है।

• बेल के जूस का नियमित सेवन लू लगने से बचाता है। 

• बेल के जूस का नियमिन सेवन करने से गैस, कब्ज और अपच की समस्या नहीं होती।

• इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

• रोजाना बेल का जूस पीने से शरीर में विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं और खून  की सफाई हो जाती है। 

• मां बनने वाली औरतों में जी मिचलाने की समस्या होना सामान्य बात है ऐसी स्थिति में सौंठ और बेल दो चम्मच पिलाना चाहिए।

• पाचन विकारों के लिए बेल अच्छा उपाय है यह आंतों में कीड़ों को नष्ट करने में मदद करता है।