अद्यतन विवरण

5886-Jiaan.jpg
द्वारा प्रकाशित किया गया था Apnikheti
2018-11-20 05:59:52

जानें कैसे तैयार किया जाता है सफेद मक्खी की रोकथाम का कुदरती घोल जियान

इस बार भी नरमे पर सफेद मक्खी का हमला होना शुरू हो गया है। किसानों की तरफ से लगातार कीटनाशकों के प्रयोग पर ज़ोर दिया जा रहा है। पर उन्हें ज़हरीले कीटनाशकों को प्रयोग करने से पहले एक बार कुदरती फार्मूला जरूर अपना लेना चाहिए। ऐस ही एक कुदरती फार्मूला तैयार किया है-- थार नैचुरल फार्म की तरफ से, जिसे कि जियान का नाम दिया गया है। किसान भाई एक बार यह कुदरती फार्मूला जरूर अपना कर देखें। यदि किसान इसे स्वंय तैयार करना चाहते हैं, तो इसे बनाने का तरीका भी आपसे शेयर करने जा रहे हैं।

5 लीटर घोल तैयार करने के लिए निम्नलिखित आवश्यक चीज़ें जरूरी हैं-

200 ग्राम नीम के पत्तों का अर्क

200 ग्राम धतूरे के पत्तों का अर्क

200 ग्राम अक्क के पत्तों का अर्क

200 ग्राम करंज के पत्तों का अर्क

200 ग्राम तुम्मे का अर्क

50 ग्राम लहसुन का अर्क

50 ग्राम तंबाकू के पत्तों का अर्क

5 लीटर गऊ भैंस का मूत्र (यदि देसी गाय का हो, तो ज्यादा अच्छा है)

तैयार करने की विधि

इन सब चीजों को मिला कर 12-12 घंटे के अंतराल पर धीमी आंच पर उबालकर ठंडा कर लें। 3 बार 12-12 घंटे के अंतराल पर गर्म करके और ठंडा करके यह प्रयोग करने के लिए तैयार हो जाता है। इसकी विशेषता यह भी है कि इसे जितने समय तक रखना चाहें, रख सकते हैं। यह खराब नहीं होता। आप एक बार इसे प्रयोग करके देखें और अपना तजुर्बा भी शेयर करें।