अद्यतन विवरण

8324-untitled_design_41-sixteen_nine.jpg
द्वारा प्रकाशित किया गया था भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
2023-05-24 14:52:29

एंब्रियो ट्रांसफर तकनीक से भारत में पहली बार पैदा हुआ मारवाड़ी घोड़ी का बच्चा

Equine Production Campus, ICAR-National Research Centre on Equines, Bikaner (Rajasthan) के वैज्ञानिकों ने एंब्रियो (भ्रूण) ट्रांसफर तकनीक का उपयोग करके घोड़ी के बच्चे को पैदा किया। एंब्रियो (भ्रूण) ट्रांसफर तकनीक में, ब्लास्टोसिस्ट स्टेज (गर्भाधान के 7.5 दिन बाद) घोड़ी के भ्रूण को इकट्ठा किया जाता है और दूसरी घोड़ी के गर्भाशय में सफलतापूर्वक डाल दिया जाता है।

जिस घोड़ी के गर्भाशय में भ्रूण डाला था उसने 19 मई 2023 दिन शुक्रवार को 23.0 किलोग्राम के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम 'राज-प्रथम' रखा गया।