अद्यतन विवरण

7153-image_(2).png
द्वारा प्रकाशित किया गया था Rakesh K Dhull
2019-05-29 14:42:37

आज की चर्चा मे है गुणकारी करौंदा!

करौंदा का वृक्ष झाड़ीदार जाति का होता है उसमें कांटे होते हैं, आम घरों में करौंदा सब्जी, चटनी, मुरब्बे और अचार के लिए प्रचलित है,यह खेत की मेड़ पर लगाने से फसलो को जानवरो से नुकसान नही होता। साथ ही साथ अच्छी आमदनी भी होती है। इसके दो साल के पौधे में फल आने लगते हैं, फूल आना फरवरी-मार्च के महीने में शुरू होता है और मई-जून के बीच फल पक जाता है। करौंदा फल के चूर्ण के सेवन से पेट दर्द में आराम मिलता है, करोंदा भूख को बढ़ाता है, पित्त को शांत करता है, प्यास रोकता है और दस्त को बंद करता है,ख़ासकर पैत्तिक दस्तों के लिये तो अत्यन्त ही लाभदायक है।एक विशेष विधि द्वारा करौंदा से मूंगा व चांदी की भस्म भी बनाई जाती है। करौंदा को किसान भाई मेंड़ पर लगा सकते है, इस तरह हमें दोहरा फ़ायदा होगा।