अद्यतन विवरण

4267-Wheat.jpg
द्वारा प्रकाशित किया गया था भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
2023-05-25 12:51:14

IIWBR द्वारा विकसित गेहूं की नई किस्म

गेहूं की नई किस्म करण वैदेही  (DBW 370) को ICAR-Indian Institute of Wheat & Barley Research Karnal द्वारा विकसित किया गया है।

मुख्य विशेषताएं:

  • इस किस्म की सिफारिश सिंचित अगेती बिजाई वाले क्षेत्रों में जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तरांचल के कुछ हिस्सों में की जाती है।

  • इसकी औसतन उपज 74.9 क्विंटल/हेक्टेयर है।

  • इस किस्म का चपाती गुणवत्ता स्कोर (8.3/10) अच्छा है।

  • इसमें प्रोटीन की मात्रा (12%) ज़्यादा है।