
सितम्बर किसान मेले में संमानित होने के लिए अर्ज़ियाँ भेजें

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना द्वारा डाइरेक्टोरेट पसार शिक्षा की तरफ से हर साल की तरह सितंबर महीने के किसान मेले में प्रगतिशील किसानों व महिला किसानों के नामांकन होंगे।
संमानित पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार है:
श्री दलीप सिंह धालीवाल पुरस्कार : उन किसानों को दिया जाएगा जो अपने खेतों में अपनी फसल खुद उगाते हैं इस पुरस्कार में 5000/- रुपये की राशि के अलावा सन्मान पत्र भी शामिल है।
प्रवासी भारती पुरस्कार : यह पुरस्कार अलग अलग तरह की खेती करने वाले किसानों को दिया जाएगा। इस पुरस्कार में 8000/- रुपये की राशि के अलावा प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा।
श्री उजागर सिंह धालीवाल यादगारी पुरस्कार : यह उन किसानों को दिया जाएगा जो अपनी पूरी ज़मीन में से लगभग 60 प्रतिशत क्षेत्र में सब्जियों की खेती करते हैं। इस पुरस्कार में 3100/- रूपये के इलावा प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा।
श्री सुरजीत सिंह ढिल्लों पुरस्कार: यह पुरस्कार उन प्रगतिशील किसानों को दिया जाता है जिनके पास पांच एकड़ से कम जमीन है। इस सम्मान की राशि 5000/- रुपये होगी।
सरदारनी जगबीर कौर यादगारी प्रगतिशील किसान महिलाओं के लिए पुरस्कार: यह पुरस्कार केवल प्रगतिशील किसान महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसमें किसान महिलाओं को 3100/- की राशि के अलावा
सम्मान और प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे।
भाई बाबू सिंह बढ़िया तालाब के लिए पुरस्कार: इस पुरस्कार के लिए तालाब 4 फीट गहरा और कम से कम क्षेत्र 2 कनाल हो। तालाब के पानी की सफाई, रखरखाव और पानी के उपयोग के आधार पर पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें गांव/नगर पंचायत को उनके गांव या कस्बे में सबसे अच्छे तालाब के लिए 20,000/- रुपये की राशि, सन्मान चिन्ह और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
ये सभी पुरस्कार सितंबर महीने में होने वाले किसान मेले में दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए नाम भेजने के लिए प्रगतिशील किसान/महिला किसान अपने-अपने जिलों के कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर, खेती खोज केंद्र के डायरेक्टर, जिला पसार माहिरों के दफ्तर, मुख्य खेतीबाड़ी अफसर, बागबानी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर और पसार शिक्षा डाइरेक्टोरेट के मुख्य दफ्तर लुधियाना से निश्चित फॉर्म ले सकते हैं। इस फॉर्म को भरने के बाद 15 जुलाई, 2022 तक निर्देशक पसार शिक्षा, पी.ए.यू, लुधियाना के मुख्य दफ्तर तक पहुंचना जरुरी है। हर पुरस्कार के लिए अलग अलग अर्ज़ी परवान की जाएगी
हैं प्रत्येक पुरस्कार के लिए अलग-अलग आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
अर्ज़ियाँ भेजने की आखिरी तारीक (15 जुलाई 2022)
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें
डॉक्टर अशोक कुमार
निर्देश पसार शिक्षा
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना
फोन: 0161-2401960 एक्स, 214
माहिर कमेटी
हम आपके व्यक्तिगत विवरण किसी के साथ साझा नहीं करते हैं।
साइन इन
इस वेबसाइट पर पंजीकरण करते हुए, आप हमारी उपयोग की शर्तें और हमारी गोपनीयता नीति स्वीकार करते हैं।
साइन अप करें
इस वेबसाइट पर पंजीकरण करते हुए, आप हमारी उपयोग की शर्तें और हमारी गोपनीयता नीति स्वीकार करते हैं।