Expert Advisory Details

idea99Mausam_Vibhagd.jpg
Posted by Bharat Mausam Samachar Kendra
Punjab
2018-11-23 02:30:44

देहरादून –उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है।

अगले 24 घंटे में राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में विशेषकर चारधाम में बारिश एवं हिमपात के आसार हैं, जिससे मैदान में भी एक से दो डिग्री पारा लुढ़क सकता है। उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग जनपदों में विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बारिश व बर्फबारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात के आसार बन रहे हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। दून में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस बीच दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः27 व 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं गुरुवार की सुबह पहाड़ों से लेकर मैदान तक धूप खिली रहने से ठंड से कुछ निजात रही। दून एवं मसूरी में भी चटख धूप के कारण सुबह एवं शाम के तापमान अधिक नहीं गिर रहा है। दून का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मसूरी का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।