Update Details

3314-jamun.jpg
Posted by Apnikheti
2018-07-13 07:05:16

जानें जामुन खाने के बेमिसाल फायदों के बारे में

जामुन का फल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ इस के से संबंधित अनेक फायदे भी हैं। क्योंकि इस में शरीर के लिए सभी ज़रूरी तत्व मौजूद होते हैं। जामुन खाने से अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। लू लगने पर जामुन का उपयोग बहुत फायदेमंद होता है। इस में ग्लूकोज़ भरपूर मात्रा में होता है।

दांतों के लिए फायदेमंद: जामुन दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जामुन के पाउडर के साथ प्रत्येक ब्रश करने से मसूड़ों संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

भूख में वृद्धि: जामुन भूख बढ़ाने में बहुत मदद करता है। जामुन का सिरका बना कर पीने से भूख बढ़ती है।

पथरी की समस्या: आज कल पथरी की समस्या होना आम बात है। जामुन के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें। पानी या दहीं में इस पाउडर को मिलाकर खाने से पथरी की समस्या दूर होती है। दवाइयों का उपयोग करने की जगह जामुन खायें।

दस्त: जामुन दस्त के मरीज़ों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होता है। क्योंकि दस्त लगने पर जामुन को नमक लगाकर खाने से दस्त से जल्दी राहत मिलती है।

खून में कमी: जिन लोगों में खून की कमी होती है, उनको जामुन प्रत्येक खाने चाहिए। क्योंकि जामुन खून बढ़ाने के लिए बहुत सहायक हैं। जामुन में मौजूद कैल्शियम, आयरन और पोटाश शरीर की प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाते हैं। इस को खाने से शरीर की अन्य बीमारी दूर होती हैं।