Expert Advisory Details

idea99Mausam_Vibhagd.jpg
Posted by Bharat Mausam Samachar Kendra
Punjab
2018-11-06 09:32:31

दिवाली से पहले ठिठुरा राजस्थान! राजधानी में सीजन की सबसे सर्द रही रात, अगले 48 घंटे में ठंड़ी हवाएं और बढ़ाएगी सर्दी

जयपुर। हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और हिमपात से मैदानी इलाकों में भी सर्दी के तेवर तीखे हो चले हैं। बीते रविवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में छाई धुंध के कारण सर्दी का असर थोड़ा कम रहा, लेकिन आज तडक़े से सर्द हुए मौसम के कारण राजधानी के बाशिंदों को ठिठुरन महसूस हुई है। बीती राजधानी में नवंबर माह की अब तक सबसे सर्द रात रही। बीती रात के तापमान में एकाएक करीब सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड गिरावट आई और रात में पारा 12.9 डिग्री सेल्सियस पर ठहर गया।

पश्चिमी मैदानी इलाकों में चूरू, श्रीगंगानगर में भी रात के तापमान में आई कमी ने मौसम का मिजाज सर्द कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक दो दिन में प्रदेश के कई इलाकों में रात का तापमान सामान्य या उससे कम रहने से रात में सर्दी के तेवर और तीखे रहने की संभावना है।

प्रदेश के पश्चिमी जिलों में अभी दिन में पारा सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है लेकिन अगले 48 घंटे में प्रदेशभर में उत्तर पूर्व व पूर्वी और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली सर्द हवा से सर्दी का जोर बढऩे की संभावना है। राजधानी में बीती रात जहां पारा लुढक़ा वहीं आज सूर्योदय के बाद भी गर्मी के तेवर नर्म रहे। करीब छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही उत्तरी हवा के कारण दिन के तापमान में भी पारा सहमा रहा है। आज शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन— चार डिग्री तक कम रहने के संकेत स्थानीय मौसम केंद्र ने दिए हैं। शहर में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग भी गर्म कपड़ों का उपयोग करते नजर आए।