Expert Advisory Details

idea99Mausam_Vibhagd.jpg
Posted by Bharat Mausam Samachar Kendra
Punjab
2018-11-27 11:41:04

मौसम उत्तर में बर्फबारी आैर मैदानी इलाकों में कोहरा विजिबिलिटी 200 मीटर

हिमालय के पश्चिमी इलाके में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी इलाके घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। इस वजह से यहां विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर रहेगी।

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय के जम्मू-कश्मीर आैर आसपास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश आैर उत्तराखंड में बारिश तथा बर्फबारी के आसार अगले 48 घंटों तक बने हुए हैं। अगले दो दिनों में समुद्र की आेर से आने वाली नमी भरी तेज हवाआें के कारण तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल, लक्षद्वीप आैर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों या राज्य में कहीं-कहीं बारिश की आशंका बनी हुर्इ है। सोमवार की सुबह 8.30 बजे हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक आैर तमिलनाडु एवं पुदुचेरी में कोहरा छाया रहा। पंजाब के लुधियाना में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर तक थी जबकि सुंदर नगर, लखनऊ, फुर्सतगंज आैर मजबत में विजिबिलिटी 500 मीटर तक थी।

अगले तीन दिनों में 4 डिग्री तक कम होगा तापमान

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले दो से तीन दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। इससे आने वाले महीने की शुरुआत में ही पश्चिमोत्तर भारत में ठंड बढ़ सकती है। तापमान में अचानक कमी आने से मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। यह सिलसिला 28 नवंबर तक चलेगा। दिसंबर महीने की शुरुअता में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत आैर अंडमान निकोबार द्वीप समूह में जगह-जगह भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार, हिमालीय क्षेत्रों में ऊंचार्इ पर बारिश या बर्फबारी की आशंका अभी बनी हुर्इ है। शेष भारत के इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।