फिर करवट बदलेगा मौसम, 12 से बारिश व बर्फबारी के आसार
शिमला । हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी हवा सक्रिय होने से मौसम में फिर परिवर्तन आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 से 14 नवंबर तक प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी तथा मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 15 नवंबर से मौसम शुष्क रह सकता है। प्रदेश में इन दिनों सुबह व शाम के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। शिमला में दिनभर धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। अन्य राज्यों से घूमने आए पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने धूप का आनंद लिया। कहां कितना रहा तापमान स्थान,न्यूनतम,अधिकतम केलंग,-3.5,6.6 कल्पा,1.0,14.6 मनाली,1.4,17.0 भुंतर,5.0,23.8 सुंदरनगर,5.4,24.9 सोलन,5.6,21.5 चंबा,7.1,21.8 मंडी,7.2,23.5 शिमला,9.2,17.6 ऊना,9.5,28.2 नाहन,9.7,23.5 धर्मशाला,10.2,19.4 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)