Expert Advisory Details

idea99Mausam_Vibhagd.jpg
Posted by Bharat Mausam Samachar Kendra
Punjab
2018-11-22 10:30:29

उत्तर भारत से आने लगी सर्द हवाएं, लुढ़क रहा प्रदेश का तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10-12 दिन बाद अब जाकर कहीं तापमान गिरना शुरू हुआ है। उत्तर भारत यानी हिमालय में अच्छी बर्फबारी हो रही है, लेकिन मंगलवार तक हवा की दिशा मध्य-भारत की तरफ नहीं थी। बुधवार को हवा की दिशा थोड़ी बदली और मध्य-भारत के राज्यों का पारा गिरना शुरू हो गया।

मंगलवार को रायपुर में तापमान 20.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो बुधवार को 19.3 डिग्री रहा। अंबिकापुर, जगदलपुर, पेंड्रा का तापमान भी गिरा। हालांकि 19.3 डिग्री तापमान नवंबर के अंत में अधिक ही है। अभी भी रायपुरवासियों को गर्मी महसूस हो रही है। दिन में भी पंखे, एसी चलाना पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक अब पारा लगातार गिरेगा फिर स्थिर रहेगा, बढ़ेगा नहीं। नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत में रायपुर का न्यूनतम पारा 15 डिग्री पहुंच जाएगा। दुर्ग, राजनांदगांव में तापमान 15.7 डिग्री है, जो रायपुर से चार डिग्री कम है।

पांच किमी के दायरे के बाद ठंड रायपुर के मध्य से पांच-सात किमी के दायरे के बाहर अच्छी-खासी ठंड महसूस की जा रही है। टाटीबंध के ओर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की ओर, सदाणी दरबार की ओर जाने वाले मार्गों में रात में अच्छी ठंड महसूस हो रही है।