Expert Advisory Details

idea99Mausam_Vibhagd.jpg
Posted by Bharat Mausam Samachar Kendra
Punjab
2018-11-28 10:11:34

28 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: सम्पूर्ण भारत में मौसम शुष्क, दिल्ली में फिर से बढ़ता प्रदूषण का प्रकोप

जम्मू-कश्मीर की पास बना पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वी कश्मीर पर पहुँच गया है। इसके चलते जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में के एक-दो स्थानों पर वर्षा व बर्फबारी होने की संभावना है।

दूसरी ओर, उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि इन बादलों के कारण, मौसम में कोई गतिविधि देखने को नहीं मिलेगी।

दिल्ली-एनसीआर पर पूर्वी दिशा से आने वाली नम और आर्द्र हवाएँ बहेंगी जिसके कारण दिल्ली प्रदूषण खराब श्रेणी में बना रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो, यहाँ भी पूर्वी हवाएँ चलेंगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। असम, मणिपुर, मिज़ोरम, मेघालय और त्रिपुरा में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

अब जिक्र मध्य भारत का। गुजरात, दक्षिणी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश पर भी मध्यम और ऊंचाई वाले बादल छा सकते हैं। लेकिन इन बादलों से बारिश की उम्मीद बिलकुल नहीं है। मध्य भारत के अधिकांश भागों में पूर्वी हवाएँ चलेंगी और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

दक्षिणी प्रायद्वीप पर अधिकांश भागों में कोई मौसमी गतिविधि देखने को नहीं मिलेगी। क्योंकि यहाँ उत्तर-पूर्वी मॉनसून कमज़ोर बना हुआ है। हालांकि दक्षिणी तटीय तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

उधर अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।