16 अगस्त मौसम पूर्वानुमान: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ में वर्षा
उत्तर भारत का ज़िक्र करें तो मॉनसून की अक्षीय रेखा अब राजस्थान और मध्य प्रदेश से होक गुज़र रही है, इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की वर्षा की तीव्रता में कमी आएगी। जम्मू कश्मीर, उत्तरी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, और राजस्थान में कहीं कहीं हलकी से मध्यम वर्षा हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर हलकी से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मध्य भारत में ओडिशा में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब छत्तीसगढ़ पर आ गया है जिससे मध्य प्रदेश के काफी हिस्सों, छत्तीसगढ़, विदर्भा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र के साथ कोंकण गोवा पर वर्षा की गतिविधियां तेज़ हो सकती है। मुंबई में मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, बिहार और पश्चिम बंगाल में हलकी वर्षा ही रहेगी। एक दो स्थानों पर मध्यम वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता। ओडिशा के कई स्थानों में मध्यम वर्षा जारी रहेगी। पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून कमज़ोर रहेगा और यहाँ वर्षा हलकी ही रहेगी।
दक्षिण की बात करें तो तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिशहो सकती है। इस बीच, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी वर्षा काम हो जायेगी। आंतरिक कर्णाटक, रायलसीमा सहित तमिल नाडु में छिटपुट वर्षा संभव है।