Expert Advisory Details

idea99Mausam_Vibhagd.jpg
Posted by Bharat Mausam Samachar Kendra
Punjab
2018-10-18 10:18:01

शीत मानसून दस्तक देने को तैयार, चलेंगी ठंडी हवाएं आज बारिश से भीगेंगे ये राज्य

कानपुर।देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून एकदम अंतिम पड़ाव पर है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश से चला जाएगा। वहीं दूसरी आेर उत्तर-पूर्वी मानसून दस्तक देने के लिए तैयार है। उत्तर-पूर्वी मानसून को शीत मानसून भी कहते हैं। इसके गुजरने पर हवाएं ठंडी चलेंगी आैर सर्दी बढ़ेगी। इस दौरान दक्षिण प्रायद्विपीय भारत में मौसमबिगड़ा रहेगा। यहां लगातार 1 से 2 दिन तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। 

कुछ स्थानों पर तूफान की भी आशंका

वहीं आॅल इंडिया वेदर वार्निंग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक आज दक्षिण प्रायद्विपीय में तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिशकी संभावना है। इसके अलावा तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भी आज आज हालात गंभीर रहेंगे। यहां बिजली कड़कने के साथ हवाएं काफी तेज चलेंगी। कुछ स्थानों पर तूफान की भी आशंका जतार्इ गर्इ है।

एक दिन पहले देश में एेसा रहा मौसम

एक दिन पहले केरल, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश हुर्इ। वहीं एक दिन पहले के तापमान पर नजर डालें तो मौसम पर नजर डालें तो देश में सबसे गर्म इलाका सौराष्ट्र और कच्छ का सुरेंद्रनगर इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश का झांसी देश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।