Expert Advisory Details

idea99Mausam_Vibhagd.jpg
Posted by Bharat Mausam Samachar Kendra
Punjab
2018-10-26 07:02:42

रहिए सावधान, मौसम में तेजी बदलाव दिखने लगी है धुंध, बिछेगी कोहरे की चादर

आगरा:मौसम का मिजाज बदलने से सुबह और रात में ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। किसी भी दिन अचानक से कोहरा छा सकता है। प्रदूषण का स्तर बढऩे से धुंध छाने लगी है, जिससे सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

दिन में धूप के बाद रात को तापमान नीचे जा रहा है। ऐसे में 24 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। आरबीएस कृषि संकाय के डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि इस बार मौसम लगातार बदल रहा है। नवंबर में अचानक से कोहरा छा सकता है। वहीं, तापमान में गिरावट और प्रदूषण का स्तर बढऩे से धुंध छाने लगी है।