Expert Advisory Details

idea99Mausam_Vibhagd.jpg
Posted by Bharat Mausam Samachar Kendra
Punjab
2018-11-27 11:37:56

बदली हवा की दिशाओं से गिरा तापमान, कई जगहों पर शीतलहर जैसी स्थिति, और बढ़ेगी ठंड

रायपुर. हवा की दिशा बदलने के कारण राजधानी समेत प्रदेश भर में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक एचइ चंद्रा के मुताबिक 30 नवम्बर तक तापमान बढ़ता रहेगा और दिन-रात हल्के गर्म हो जाएंगे। इसके बाद हवा की दिशा में फिर परिवर्तन होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। राजधानी में पारा पहली बार 15 डिग्री पहुंचा है। जिससे लगातार ठंड बढ़ रही है।

इसके बाद ठंडी हवाएं प्रदेश में प्रवेश करेंगी और पारा गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी हवा की पूर्व दिशा से आ रही है। इसके अलावा हवा में आद्र्रता भी बढ़ गई है, जिससे दिन के साथ रातें को ठंड नही रहेगी। विभाग के मुताबिक प्रदेश में सबसे कम तापमान 9.4 डिग्री जगदलपुर का बताया जा रहा है।

सोमवार को दिन में तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। दोपहर में लोगों को धूप में जाने पर गर्मी के मौसम जैसा अहसास हुआ। हवा की दिशा बदलने के कारण तापमान में यह उछाल आया है और ठंडक कम हो गई है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान कम होने की संभावना जताई है।

हवा में आद्र्रता बढ़ी: उत्तर से आ रही बर्फीली हवा की दिशा बदल गई, जिससे पारा बढ़ रहा है। सोमवार को दिन में पारा 31.0 डिग्री होने से दिनभर वातावरण में ठंडक का असर नहीं रहा। दिनभर 2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा आद्र्रता के साथ चलती रही। इस महीने में दिन का यह सबसे अधिक तापमान है। इधर रात के तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली कमी आई। रविवार-सोमवार की रात पारा 14.8 डिग्री रहा।