29 अक्टूबर मौसम पूर्वानुमान: ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत में बारिश; दिल्ली प्रदूषण में वृद्धि
पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के मौसम से शुरुआत करें तो बंगाल के मध्य और उत्तर-पश्चिम खाड़ी में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जल्द ही निम्न दबाव में विकसित हो जाएगा। इसके कारण, तटीय ओडिशा में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होगी।ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के आंतरिक हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
इस बीच मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में हलकी बौछारें दिखाई देंगे। दक्षिण झारखंड में भी वर्षा की संभावना है। शेष पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्य में शुष्क मौसम जारी रहेगा।
उत्तर भारत की बात करें तो शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से पहाड़ी इलाकों में मौसम सुखद रहेगा। मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के साथ सुबह के समय धुंध देखने को मिलेगी। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही रहेगा।
मध्य भारत की बात करें तो गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहेगा। महाराष्ट्र के तटीय हिस्सों में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री के बीच होगी।
अंत में दक्षिण भारत का रुख करें तो तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में वर्षा की उम्मीद है और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के हिस्सों में भी हल्की बारिश की उम्मीद है। कर्नाटक और केरल के तटीय हिस्सों में धुंध के साथ मौसम शुष्क रहेगा।