11 अगस्त मौसम पूर्वानुमान: बिहार, झारखंड, ओडिशा में बारिश; केरल में बाढ़ की स्थिति जारी
केरल में हो रही बारिश के कहर से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि लक्षद्वीप क्षेत्र बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, केरल में बाढ़ की स्थिति गंभीर रहेगी क्यूंकि यहाँ मध्यम बारिश जारी रहेगी। तटीय कर्नाटक पर भी बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बारिश की उम्मीद है क्योंकि पूर्वी तट पर एक ट्रफ रेखा जा रही है।उत्तर भारत की तरफ रुख करें तो मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर की तरफ बढ़ रही है जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश औरउत्तराखंड में बारिश बढ़ेगी जो भूस्खलन और बाढ़ का कारण बन सकती है। बादल फटने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। उत्तर पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी वर्षा संभव है।
मध्य भारत का ज़िक्र करें तो मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश कम हो जाएगी, हालांकि, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में मध्यम बारिश हो सकती है। मुंबई में बारिश हल्की रहेगी जबकि कोकण और गोवा के बाकी हिस्सों में कुछ मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र में हलकी वर्षा हो सकती है और गुजरात के एक दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है।पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में जाएँ तो झारखंड पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश बढ़ेगी। उप हिमालयी, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश औरनागालैंड में भी अच्छी बारिश संभव है।