भारत ही रहेगा 2026 तक विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश

August 03 2017

By: Krishi Jagran, 3 August 2017

आने वाले समय में भारत ही दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश रहेगा | खाद्य एवं कृषि संगठन और ओ.ई.सी.डी. ने खुलासा किया कि इस वर्ष की पहली तिमाही में ही देश का दुग्ध उत्पादन 3 गुना बढ़ चुका है | इस सप्ताह जारी ओ.ई.सी.डी.-एफ.ए.ओ. कृषि परिदृश्य 2017-2026 की रिपोर्ट के अनुसार भारत का दूध उत्पादन 2016 में 16.038 करोड़ टन था, जिसके 2026 तक बढ़कर 22.778 करोड़ टन होने की संभावना है।

एक रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष गायों की संख्या 12.25 करोड़ से बढ़कर लगभग 22.778 करोड़ हो गयी है | 2026 में में भारत का दुग्ध उत्पादन दूसरे सबसे बड़े उत्पादक यूरोपीय संघ से एक-तिहाई अधिक होगा। 2016 में ताजा दुग्ध उत्पादों की प्रति व्यक्ति वाॢषक खपत करीब 80.74 किलोग्राम थी, जो 2026 तक बढ़कर 106.94 किलोग्राम होने की संभावना है।

इस (स्टोरी) कहानी को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|