पारंपरिक खेती से नहीं सुधरेगी किसानों की आमदनी : कृषि मंत्री

August 05 2017

By: News18 Date: 5 August 2017

किसानों की आमदानी को दोगुना करने को लेकर सरकार अब पारंपरिक खेती के अलावे धनोपार्जन के लिये मशरुम की खेती, बकरी पालन के साथ ही सब्जी के खेती पर जोर देने की बात कही है. ये बाते सुबे के कृषि मंत्री प्रेम कुमार अपने संक्षिप्त यात्रा पर बांका पहुंचने के बाद प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि किसान केवल पारंपरिक खेती करके आर्थिक रुप से सक्षम नहीं पायेंगे इसलिए विकल्प के तौर पर अन्य व्यवस्था की ओर ध्यान देने का संकल्प दोहराया और इसके लिये विभाग को तैयार रहने की बात कही. वहीं आगे उन्होंने कहा कि खेती में लगातार बढ़ रहे रासायनिक खाद के बढ़ते उपयोग को मानव जीवन के लिये हनिकारक बताते हुए इसके बदले जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही.

इस (स्टोरी) कहानी को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|