देश में खरीफ फसलों की बोनी 943 लाख हेक्टेयर के पार

August 14 2017

By: Krishakjagat, 14 August, 2017

नई दिल्ली। चालू खरीफ वर्ष में देश में बुवाई गत वर्ष की तुलना में अब तक अधिक क्षेत्र में की गई है। देश में 943 लाख 45 हजार हेक्टेयर में बोनी हो गई है जबकि गत वर्ष 936 लाख 95 हजार हेक्टेयर में बुवाई हुई थी।

कृषि मंत्रालय के अनुसार अब तक 320.29 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई हुई है, जबकि 127.48 लाख हेक्टेयर में दलहन, 167.50 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज, 49.73 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 117.11 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है। इसी प्रकार तिलहनों की बोनी 154.29 लाख हेक्टेयर में तथा जूट व मेस्ता की बोनी 7 लाख हे. में की गई है।

इस (स्टोरी) कहानी को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|