By: Naiduniya Jagran, 11 September 2017
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर सोमवार को कृषि कैबिनेट में एक बार फिर रोडमैप पर चर्चा होगी। इसमें पशुपालन, मत्स्य विकास सहित अन्य विभाग अपनी कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय में दोपहर तीन बजे से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता मेें कृषि कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कृषि से जुड़े विभागों द्वारा कृषि आय दोगुनी करने तैयार किए गए रोडमैप पर चर्चा होगी।
सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का रोडमैप बनाया है। इसके हिसाब से विभागों को अपने कार्यक्रम तय करने हैं। पिछली बैठक में कृषि और उद्यानिकी विभाग अपना प्रस्तुतिकरण दे चुके हैं।
इस (स्टोरी) कहानी को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|