कलेक्टरीफार्म स्थित शोध परिसर में बुधवार को किसान कल्याण मिशन के तहत किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने कहा कि जिले में गोबर बैंक बनेगा। पशुपालकों से गोबर खरीदकर जैविक खाद बनाई जाएगी। इसे पशुपालकों के साथ किसानों को फायदा होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार ने नया कृषि किसान पास किया है। इससे किसान अपने उत्पादों को अपने अनुसार कहीं भी बेच सकते हैं। किसान समृद्ध रहेगा तभी देश खुशहाल रहेगा। किसान सम्मान निधि योजना किसानों के हित के लिए उदाहरण है।
इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि 1953 के पहले खेतों में गोबर की खाद का प्रयोग किया जाता था। अब अंधाधुंध रासायनिक खादों को ज्यादा उपयोग हो रहा है। जैविक खाद के ज्यादा उपयोग की जरूरत है, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहे। इसके साथ ही सब्जी की खेती, औद्यानिक खेती समेत अन्य खेती की जानकारी दी गई। किसानों को जानकारी के लिए मत्स्य, भूमि परीक्षण प्रयोगशाला समेत अन्य विभाग के स्टाल लगाए गये थे। इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक एसी शर्मा, उप निदेशक स्मिता वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य, मृदा वैज्ञानिक आरसी तिवारी मौजूद रहे।
15 किसान सम्मानित किए गए
कृषि व उद्यान क्षेत्र के किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें द्वारिका, उमा शंकर, मुन्ना और जगवंता, शोभनाथ, शीतला, वीरेंद्र व रवि समेत 15 किसानों को सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण की जिला समन्वयक रेखा श्रीवास्तव ने महिलाओं को खेती के लिए जागरूक किया गया।
खेती से जुड़े व्यवसाय करने के लिए किया प्रेरित
विकासखंड आराजी लाइन में आयोजित कृषि संगोष्ठी में किसानों को खेती के साथ कृषि से जुड़े व्यवसाय के लिए प्रेरित किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि होने से ही देश समृद्ध हो सकेगा। डॉ. वीबी सिंह ने पशुपालन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न गांव के प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।
स्रोत: Amar Ujala