davinder_hn

देविंदर सिंह

(नर्सरी की तैयारी)

कैसे एक किसान ने विविध खेती को अपनी सफलता का मार्ग बनाया और इसके माध्यम से दूसरों को प्रेरित किया

नकोदर (जिला जालंधर) के एक सफल किसान देविंदर सिंह ने अपनी खेती टीम से विचार विनमय किया कि कैसे वे विविध खेती की तरफ प्रेरित हुए और खेती के क्षेत्र में अच्छे लाभ प्राप्त करने के लिए, उन्होंने कौन से नए आविष्कार किए।

देविंदर सिंह इस सोच के दृढ़ विश्वासी हैं- कि सिर्फ स्वंय द्वारा किया गया काम महत्तवपूर्ण है और आज जो कुछ भी उन्होंने हासिल किया है वह अपनी कड़ी मेहनत और खेती के क्षेत्र में अधिक काम करने की तीव्र इच्छा से प्राप्त किया है। खेती की पृष्ठभूमि से आने के कारण उन्होंने अपनी 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद खेती शुरू की और उच्च शिक्षा के लिए नहीं गए। उन्होंने एक साधारण किसान की तरह सब्जियों की खेती शुरू की। उनके पास पहले से ही अपनी 1.8 हैक्टेयर भूमि थी, लेकिन उन्होंने 1 हैक्टेयर भूमि किराये पर ली। जो मुनाफा वे खेती से कमा रहे थे, वह उनके परिवार की वर्तमान की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी था लेकिन अपने परिवर के बेहतर भविष्य के बारे में सोचने के लिए पर्याप्त नहीं था।

1990-91 में वे पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के संपर्क में आये और खेती की कुछ नई तकनीकों के बारे में सीखा, जो खेती का क्षेत्र बढ़ाए बिना खेती के क्षेत्र में अच्छा लाभ कमाने के लिए मदद कर सकती हैं और इसमें कोई उच्च तकनीकी मशीनरी या रसायन शामिल ना होने के कारण ने उन्हें अपने फार्म में उन नई तकनीकों को लागू करने के लिए प्रेरित किया।

अपने क्षेत्र का विस्तार करने के लिए उन्होंने KVK- नूर महल, जालंधर से मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग ली और मक्खी पालन का काम शुरू किया। इस उपक्रम से उन्होंने अच्छा लाभ कमाया और इसे जारी रखा। खेती की नई तकनीकों जैसे बैड फार्मिंग और टन्नल फार्मिंग को लागू करके उन्होंने विविध खेती शुरू की।

खैर, पंजाब में कई लोग विविध खेती कर रहे हैं, लेकिन वे सिर्फ कुछ ही फसलों तक सीमित हैं। देविंदर सिंह ने अपनी सोच को तेज घोड़े की तरह दौड़ाया और बंद गोभी और प्याज का अंतर फसली करके प्रयोग किया। विविध खेती की इस पहल ने बहुत अच्छी उपज दी और उन्होंने उस मौसम में 375 क्विंटल बंद गोभ की कटाई और 125 क्विंटल प्याज की पुटाई की। कई खेतीबाड़ी माहिरों ने अपनी रिसर्च में उनके खेती के तरीकों से मदद ली है। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने प्याज, टमाटर, धनिये को एक साथ उगाकर अंतर फसली किया और उसके बाद उन्होंने प्याज, खीरा, शिमला मिर्च का भी अंतर फसली किया और बंद गोभी, गेंदा को भी एक साथ उगाया।

विविध खेती के लिए उनके द्वारा किए गए फसलों का अंतर फसली एक महान सफलता थी और उन्होंने इन अंतरफसली पैट्रन से काफी लाभ कमाया। उन्होंने अपने पपीता-बैंगन और बंद गोभी-प्याज के अंतर फसली पैट्रन के लिए, जैन एडवाइज़र स्टेट अवार्ड भी प्राप्त किया।

शिक्षा उनके और खेती की नई आधुनिक तकनीकों के बीच कभी बाधा नहीं बनी। उनका जिज्ञासु दिमाग हमेशा सीखना चाहता था और अपने दिमाग की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने हमेशा उचित ज्ञान हासिल किया। उन्होंने सब्जियों की खेती की मूल बातें जानने के लिए, मलेर कोटला के कई प्रगतिशील किसानों का दौरा किया और उन्होने हर प्रकार की मीटिंग और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय या बागबानी विभाग द्वारा आयोजित कैंप में भी भाग लिया।

देविंदर सिंह के खेती के तरीके इतने अच्छे और उत्पादक थे कि उन्हें टन्नल फार्मिंग के लिए 2010 में PAU द्वारा सुरजीत सिंह ढिल्लों अवार्ड मिला। वे PAU किसान क्लब और एग्रीकल्चर टैक्नोलोजी प्रबंध एजेंसी – ATMA गवर्निंग बॉडी (जालंधर) के मैंबर भी बने।

कृषि के क्षेत्र में सफलता के लिए शुरूआत से ही एक अलग या रचनात्मक विचारधारा को जीवित रखना बहुत जरूरी है, देविंदर सिंह ने भी ऐसा ही किया। उन्होंने अपने खेत में पानी के अच्छे प्रबंधन के लिए तुपका सिंचाई और फुव्वारा सिंचाई को लागू किया। उन्होंने धान की खेती के लिए Tensiometer का भी प्रयोग करना शुरू किया और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने के लिए जंतर का प्रयोग भी किया।

हाल ही में, उन्होंने खीरे और तरबूज की विविध खेती शुरू की है और उम्मीद है कि इससे काफी लाभ मिलेगा। कई किसान उनसे सीखने के लिए उनके फार्म का दौरा करते हैं और देविंदर सिंह खुले दिल से अपनी तकनीकों को उनसे शेयर करते हैं। वे विविध खेती के साथ और अधिक प्रयोग करना चाहते हैं और अन्य किसानों तक अपनी तकनीकों को फैलाना चाहते हैं ताकि वे भी इससे लाभ लें सकें।

भविष्य की योजना:
भविष्य के लिए उनके दिमाग में बहुत सारे विचार हैं और बहुत जल्द वे इन्हें लागू भी करेंगे।

किसानों को संदेश
हमारी धरती सोना है और इसमें से सोना उगाने के लिए हमें कड़ी मेहनत और तीव्र बुद्धि से काम करने की आवश्यकता है। हमें अपनी स्वंय के स्वर्ण फसल के लिए अच्छी खेती तकनीकों की जरूरत है।