amarnath-hn

अमरनाथ सिंह

(जैविक खेती)

अमरनाथ सिंह जी के जीवन पर जैविक खेती ने कैसे अच्छा प्रभाव डाला और कैसे उन्हें इस काम की तरफ आगे ले जाने के लिए प्रेरित कर रही है।

स्वस्थ भोजन खाने और रासायन- मुक्त जीवन जीने की इच्छा बहुत सारे किसानों को जैविक खेती की तरफ लेकर गई है। बठिंडे से एक ऐसे किसान अमरनाथ सिंह जो जैविक खेती को अपनाकर सफलतापूर्वक अपने खेतों में से अच्छा मुनाफा ले रहे हैं।

खेतीबाड़ी में आने से पहले अमरनाथ जी ने 5 वर्ष (2005-2010) ICICI  जीवन बीमा सलाहकार के तौर पर काम किया और विरासत में मिली ज़मीन अन्य किसानों को किराये पर दी हुई थी। इस ज़मीन की विरासती कहानी इतनी ही नहीं है। सब कुछ बढ़िया चल रहा था, अमरनाथ जी के पिता — निर्भय सिंह जी ने 1984 तक इस ज़मीन पर खेती की। 1984 में हालात बहुत बिगड़ चुके थे और पंजाब के कई क्षेत्रों में यह मामला बहुत बढ़ चुका था। उस समय अमरनाथ जी के पिता ने रामपुरा फूल, जो बठिंडा जिले का कस्बा है, को छोड़ने का फैसला किया और वे बरनाला जिले के तपा मंडी कस्बे में जाकर बस गए, जो अमरनाथ जी के पिता के नाना का गांव था।

निर्भय सिंह का अपनी ज़मीन से बहुत लगाव था, इसलिए रामपुरा फूल छोड़ने के बाद भी वे तपा मंडी से रोज़ अपने खेतों की तरफ चक्कर लगाने जाते थे। पर एक दिन (वर्ष 2000) जब निर्भय सिंह जी अपने खेतों से वापिस आ रहे थे तो एक हादसे में उनकी मौत हो गई। तब से ही अमरनाथ जी अपने परिवार और ज़मीन की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं।

2010 में ज़मीन के किराए का मूल्य कम हो जाने के कारण ज़मीन का सही मूल्य नहीं मिलने लगा। इसलिए उन्होंने स्वंय खेती करने का फैसला किया। इसके अलावा 2007 में जब वे खेती करने की सोच रहे थे, तब उनके मित्र निर्मल सिंह ने उन्हें जैविक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों के बारे में बताया।

राजीव दिक्षित वे व्यक्ति थे, जिन्होंने अमरनाथ जी को खेती करने के लिए बहुत प्रेरित किया। और मदद लेने के लिए 2012 में अमरनाथ जी खेती विरासत मिशन में शामिल हुए और उन्होंने सभी कैंपों में उपस्थित होना शुरू किया, जहां से खेती संबंधित जानकारी, भरपूर सूचना हासिल की।

शुरू में अमरनाथ जी ने व्यापारिक तौर पर नरमे और धान की खेती की और घरेलु उद्देश्य के लिए कुछ सब्जियां भी उगायीं। 2012 में उन्होंने 11 एकड़ में खरीफ की फसल ग्वारा उगायी, जिसमें से उन्हें ज्यादा मुनाफा हुआ, पर इससे प्राप्त आय उनके घरेलु और खेती खर्चों को पूरा करने के लिए काफी थी। धीरे-धीरे समय के साथ अमरनाथ जी ने कीटनाशकों का प्रयोग कम कर दिया और 2013 में उन्होंने पूरी तरह कीटनाशकों का प्रयोग बंद कर दिया। 2015 में उन्होंने रासायनिक खादों का प्रयोग भी कम करना शुरू कर दिया। पूरी ज़मीन (36 एकड़) में से वे 26 एकड़ में स्वंय खेती करते हैं और बाकी ज़मीन किराए पर दी है।

“अमरनाथ — रासायनिक खादों और कीटनाशकों का प्रयोग बंद करने के बाद मैं अपने और अपने परिवार के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव देख सकता हूं।”

इसके फलस्वरूप 2017 में अमरनाथ जी ने अपने वास्तविक गांव वापिस आने का फैसला किया और आज वे अपने परिवार के साथ खुशियों से भरपूर जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने फार्म का नाम अपने पिता के नाम पर निर्भय फार्म रखा, ताकि उन्हें इस फार्म द्वारा हमेशा याद रखा जा सके।

जैविक खेती को और प्रफुल्लित करने के लिए अमरनाथ जी घर में स्वंय ही डीकंपोज़र और कुदरती कीटनाशक तैयार करके मुफ्त में अन्य किसानों को बांटते हैं आज अमरनाथ जी ने जो कुछ भी हासिल किया है, यह सब उनकी अपनी मेहनत और दृढ़ इरादे का परिणाम है।

भविष्य की योजना

आने वाले समय में मैं अपने बच्चों को खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने की योजना बना रहा हूं। मैं चाहता हूं कि वे मेरे साथ खड़े रहें और खेती में मेरी मदद करें।

संदेश
मेरा संदेश नई पीढ़ी के लिए है, आज कल नई पीढ़ी सोशल मीडिया साइट जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हॉट्स एप आदि से बहुत प्रभावित हुई है। उन्हें सोशल मीडिया को, व्यर्थ समय गंवाने की बजाय खेती संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए प्रयोग करना चाहिए।